जिला के 449013 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोलियां
सिरसा, 21 अप्रैल।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर स्थानीय नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डा. पवन ने प्रोग्राम की शुरुआत नागरिक अस्पताल में आए हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर की। इस अभियान के तहत जिलेभर में 449013 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएगी। इसके अलावा आगामी 05 मई को माप अप दिवस भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उप सिविल र्जन डा. राजेश चौधरी, डा. संदीप सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे।
सिविल सर्जन डॉ. पवन ने अभिभावकों को कहा कि एल्बेंडाजोल की गोली एक साल से उपर की उम्र का कोई भी व्यक्ति खा सकता है तथा इससे कोई दुष्प्रभाव नहीं है। उन्होंने बताया कि बच्चे हमारे राष्ट्र व समाज का भविष्य है इसलिए उनका स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। हरियाणा सरकार बच्चों को स्वस्थ व सुरक्षित रखने के लिए समय समय पर ऐसे अभियान चलाते है ताकि भारत जैसे विकासशील देश के भविष्य कुपोषण व एनीमिया से ग्रस्त न हो बल्कि स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि ये गोलियां 1 साल से 19 साल तक के 449013 बच्चों को खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के पेट में ज्यादा कीड़े होते हैं उन्हें दवा खाने पर मिचली, चक्कर या घबराहट की दिक्कत हो सकती है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 1 से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाये। यह चबाने वाली गोली है ताकि पेट में पलने वाले कीड़े का खत्म किया जा सके ताकि बच्चों को स्वस्थ व तंदुरुस्त बने ।
उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि पेट के कीड़े मारने की दवा खाने से अगर किसी बच्चे को कोई परेशानी होती है तो वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 नम्बर पर फोन कर सम्पर्क कर सकते हैं। यह गोली जिला के सभी सरकारी स्कूल, गैर सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल, कोचिंग सेंटर, आईटीआई, सरकारी कॉलेज, प्राइवेट कॉलेज सहित सभी आंगनवाड़ी में बच्चों को बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है।
इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी, उप सिविल सर्जन आशा जिंदल, उप सिविल सर्जन भारत भूषण मित्तल, नोडल अधिकारी डॉ. संजय, फार्मासिस्ट योगेश खन्ना, किशोरावस्था काउंसलर कमल कक्कड़, डीईआईसी मैनेजर डॉ. अंकुर कटारिया ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।





