रेवाड़ी में दिखा Tiger , हरियाणा और राजस्थान वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

By Sahab Ram
On: January 19, 2024 8:16 PM
Follow Us:

रेवाड़ी जिले के धारुहेड़ा इलाके में Tiger दिखाई देने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक निखरी गाँव के आसपास Tiger दिखाई दिया है। सूचना पाकर राजस्थान और हरियाणा वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

ये तस्वीर भटसाना गाँव के आसपास की है। जहाँ दोनों राज्यों के वन विभाग की टीम और ग्रामीण मौजूद है। यहाँ ग्रामीणों को Tiger दिखाई दिया तो प्रशासन को सूचना दी गई। Rewari DC राहुल हुड्डा ने कहा कि टाइगर दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें और अफवाह पर ध्यान ना दें।

 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

बता दें कि एक दिन पहले राजस्थान के एक गाँव के खेत में काम कर रहे एक किसान को टाइगर ने जख्मी कर दिया था। यहाँ लोक एकत्रित हुये तो टाइगर भाग गया। तब से आज दूसरे दिन अलग –अलग इलाकों में Tiger दिखाई दिया है। लेकिन टीम टाइगर को काबू नहीं कर पा रही है। राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाके में भी टाईगर दिखाई दिया तो रेवाड़ी जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप कुछ फेक वीडियो शेयर की जा रही है। जिसमें एक वीडियो तो करीबन 5 साल पुरानी है। इसलिए विश्वसनीय सोर्स के माध्यम से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। हकीकत ये है कि अभीतक टाइगर का कोई वीडियो सामने नहीं आया है। हालाँकि टाइगर दिखाई जरूर दिया गया है। इसलिए धारुहेड़ा के आसपास के इलाके के लोग विशेष सावधानी बरते और प्रशासन की एडवायजरी का पालन करें।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now