PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

By Sahab Ram
On: March 10, 2024 5:04 PM
Follow Us:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) सोमवार को 1 लाख करोड़ की योजनाओं की शुरुआत गुरुग्राम रैली से करेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा से गहरा लगाव रहा है और एक माह में दूसरी रैली गुरुग्राम लोकसभा में कर रहे हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ( Rao Indrjeet Singh ) ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे देश की इंजीनियरिंग कौशल का प्रमाण है।

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर 84 स्थित रैली स्थल का दौरा कर तैयारी का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से वाहन पार्किंग व रैली मैं आने वाले लोगों के लिए पेयजल में अन्य व्यवस्थाओं संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हेलीपैड का दौरा कर पुलिस अधिकारियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों से हेलीपैड के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फरवरी माह में रेवाड़ी जिला में एम्स की आधारशिला रखने के बाद एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्धघाटन करने गुरूग्राम आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने डीसी निशांत कुमार यादव व सीपी विकास अरोड़ा सहित आयोजन में प्रतिनियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी ली।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now