Haryana: सरकार ने गेहूं के लिए 408, सरसों के लिए 103 मंडियां/खरीद केंद्र खोले

By Sahab Ram
On: April 1, 2023 5:23 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने राज्य में रबी सीजन 2023-24 की खरीद प्रक्रिया का सुचारू, निर्बाध और परेशानी मुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रशासनिक सचिवों को जिलों के इंचार्ज के तौर पर प्रतिनियुक्त किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा विभिन्न प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिखा गया है।

कौशल ने बताया कि खरीद सीजन के दौरान, गेहूं, जौ और चना की खरीद 1 अप्रैल, 2023 से शुरू हो रही है, जबकि सरसों की खरीद 20 मार्च, 2023 से शुरू हो चुकी है। विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियां अर्थात खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एचडब्ल्यूसी और एफसीआई द्वारा यह खरीद की जाएगी। Haryana राज्य सरकार ने गेहूं के लिए 408 मंडियां/खरीद केंद्र, सरसों के लिए 103 मंडियां/खरीद केंद्र, जौ के लिए 25 मंडियां और चना के लिए 11 मंडियां/खरीद केंद्र खोले हैं।

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

बैंक खातों में किया जाएगा ऑनलाइन भुगतान

मुख्य सचिव ने बताया कि Haryana सरकार के लिए खरीद कार्यों के सुचारू, निर्बाध और परेशानी मुक्त संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए विभिन्न जिलों में आने वाली मंडियों का निरीक्षण प्रशासनिक सचिव करेंगे। खरीद प्रक्रिया के दौरान एमएसपी के लिए पंजीकृत किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा।

ई-खरीद प्लेटफॉर्म के माध्यम से निगरानी

कौशल ने बताया कि ई-खरीद प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी मापदंडों की मैपिंग और निगरानी की सुविधा होगी। इसके अलावा, समीक्षा व निरीक्षण के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं की एक चेकलिस्ट खरीद की शुरुआत से पहले और खरीद प्रक्रिया के दौरान जिला इंचार्ज को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि रबी विपणन सीज़न 2023-24 के दौरान गेहूं और अन्य खरीद को नियंत्रित करने हेतू विस्तृत दिशा- निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सभी जिलों में जिला इंचार्ज के रूप में नियुक्त प्रशासनिक सचिवों की सूची के तहत टी.वी.एस.एन. प्रसाद को करनाल,  सुधीर राजपाल को पलवल, डॉ. सुमिता मिश्रा को पंचकूला, अंकुर गुप्ता को अंबाला, अनुराग रस्तोगी को गुरुग्राम, आनंद मोहन शरण को सोनीपत, राजा शेखर वुंडरू को महेंद्रगढ़, अशोक खेमका को नूंह,  विनीत गर्ग को फतेहाबाद और अनिल मलिक को फरीदाबाद जिला सौंपा गया है।

इसी प्रकार, डॉ जी. अनुपमा को कुरुक्षेत्र, अपूर्व कुमार सिंह को पानीपत, अरुण कुमार गुप्ता को यमुनानगर, विजेंद्र कुमार को सिरसा, डी. सुरेश को चरखी दादरी,  राजीव रंजन को कैथल, पंकज अग्रवाल को भिवानी, विकास गुप्ता को रोहतक, विजय सिंह दहिया को जींद, अमनीत पी. कुमार को हिसार, टी.एल. सत्यप्रकाश को झज्जर और मोहम्मद शाहीन को रेवाड़ी जिला सौंपा गया है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

ये अधिकारी उन्हें आवंटित जिलों की मंडियों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करेंगे और वहां की सभी तैयारियों की निगरानी करेंगे और खरीद संबंधी सभी कार्यों पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करेंगे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता