Haryana:11 से 13 मार्च तक चरखी दादरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय पशु मेला

By Sahab Ram
On: March 1, 2023 5:46 PM
Follow Us:

Haryana: कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि चरखी दादरी में 11 से 13 मार्च तक राज्य स्तरीय पशु मेला (state level cattle fair) आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी आज पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने कहा कि यह पशु मेला पहले पशु मेलों की भांति ही भव्य होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों व पशुपालकों को प्रोत्साहित करने और नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने के लिए पशु मेलों का आयोजन करती है।

मेले मे नई तकनीकों की दी जाएगी जानकारी

कृषि मंत्री ने कहा कि इस राज्य स्तरीय पशु मेला (state level cattle fair)  के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। इसके लिए होर्डिंग, रेडियो, मोबाइल एसएमएस के माध्यम से लोगों को अवगत कराया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पशु मेले में पहुँचे। दलाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पशु मेला में आने वाले किसानों के मनोरंजन व खान-पान की व्यवस्था भी की जाए। किसानों एवं पशुपालकों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनाई जा रही नई तकनीकों की दी जाएगी जानकारी।

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

haryana

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पशु मेले (state level cattle fair) में पहुँचने वाले किसानों को कृषि विभाग, बागवानी, मत्स्य विभाग की प्रदर्शनी लगाकर भी इन क्षेत्रों में अपनाई जा रही नई तकनीकों के बारे में जागरूक किया जाए। इसके अलावा, किसानों एवं पशुपालकों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा नवीन तकनीकों एवं गतिविधियों की जानकारी भी प्रदान की जायेगी।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

मेले में उच्चतम नस्ल के पशुधन की प्रदर्शनी होगी

जे पी दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार देसी नस्लों को बढ़ावा देने और उन्हें बेहतर करने के साथ साथ प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मेले में उच्चतम नस्ल के पशुधन की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इस प्रर्दशनी में पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं, विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों एवं पशुपालकों को जानकारी प्रदान की जायेगी।

बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार व महानिदेशक डॉ बी.एस. लौरा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फसल में आगजनी से नुकसान का विवरण प्रभावित खसरा नम्बर के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 28 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

पंचायती राज संस्थायें है ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

जिला में अब तक 248502.64 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता