कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन:आज 76 नए केस मिले, 19 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: July 25, 2020 12:46 PM
Follow Us:

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन:आज 76 नए केस मिले, 19 ठीक हुए

रेवाड़ी, 25 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 16002 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1337 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 896 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 433 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 14096 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 569 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 75 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 433 एक्टिव केस हैं, इनमें 18 विभिन्न अस्पतालों में व 57 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 358 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 76 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 22 रेवाड़ी शहर, 10 बावल, 9-9 पुलिसलाइन व रतन्थल, 3-3 गुरावरा व छव्वा, 2-2 असदपुर, भुरथल जाट, पिथनवास, करनावास, कोसली, भाकली व झाड़ौदा तथा एक-एक नहेरुगढ़, भुरथला, टूमना, बिछोवा, छव्वा व नाथेड़ा से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में 19 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 11 रेवाडी शहर, 3 धारूहेड़ा, 2 असदपुर की ढाणी, तथा एक-एक लिसाना, लाधुवास व झाडोदा से संबंधित हैं।

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment