कोरोना अपडेट : जिले में 50 नए केस कन्फर्म , 79 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: July 24, 2020 2:01 PM
Follow Us:

जिला प्रशासन ने आज 24 जुलाई का कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है जिसमें कहा गई की जिले में आज 50 कोविड पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए है जबकि , 79 मरीज स्वस्थ होकर वापिस घर लौट आये है . जिले में अभी तक 14949 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1261 कोविड-पॉजिटिव मिल चुके हैं। और इनमें 877 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि आठ मरीज अपनी जान गँवा चुके है . जिले में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 376 हैं . जो एक्टिव केसों मे 15 विभिन्न अस्पतालों में एडमिट है, 59 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 302 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। अभीतक लिए गए सैम्पल 486 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

आज जिले में मिले 50 नए कॉविड पॉजिटिव मरीजों में से 35 रेवाड़ी शहर से , 7 धारूहेडा, 3 बावल, 2 कोसली और एक-एक बिठवाना, आसलवास व जाडरा से संबंधित हैं। जबकि ठीक होने वाले 79 मरीजों में से 38 रेवाडी शहर, 29 धारूहेड़ा, 4 बावल, दो-दो रालियावास व बुडौली और एक-एक गोकलपुर, निगानियावास, जलियावास, व जोनियावास से संबंधित हैं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment