कोरोना अपडेट : आज 66 नए मरीज मिले , 40 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: September 21, 2020 1:33 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट : आज 66 नए मरीज मिले , 40 ठीक हुए

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की
रेवाड़ी, 21 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 62413 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5070 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4567 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 477 एञ्चिटव केस रह गए हैं तथा 56938 की रिपोर्ट
नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 405 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 477 एञ्चिटव केस हैं, इनमें 32 विभिन्न अस्पतालों में व 34 जिला
कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 411 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार
सोमवार को जिले से संबंधित 66 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 35 रेवाड़ी शहर, 7 बावल, 6 धारूहेड़ा तथा एक-एक केस जलियावास, बोडियाकमालपुर, गज्जीवास, घीसा की ढाणी, फिदेड़ी, झाबुआ, झाल, कमालपुर, खडग़वास, खरखड़ा, नैनसुखपुरा, रोहडाई, शहबाजपुर इस्तमुरार, टींट, रसगन, गुरावड़ा, लिसान व नाहड़ से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 40
कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 10 रेवाड़ी शहर, 7 धारूहेड़ा, 5 बावल, 2-2 बोलनी व हालूहेड़ा तथा एक-एक केस आसियाकी, भैरमपुर, बधराना, गढ़ी, गुठाना, जलियावास, हांसाका, जैतड़ावास, नांधा, कोसली, मनेठी, नैचाना, लिसान व टांकडी से संबंधित हैं।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment