Corona Update:- आज 67 नए मरीज मिले , 83 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: September 20, 2020 11:33 AM
Follow Us:

Corona Update:- आज 67 नए मरीज मिले , 83 ठीक हुए

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की
रेवाड़ी, 20 सितंबर।
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 62050 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5004 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4527 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 451 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 56488 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 558 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।  उन्होंने बताया कि जिले में कोविड
पॉजिटिव के कुल 451 एक्टिव केस हैं, इनमें 26 विभिन्न अस्पतालों में व 44 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 381 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ
बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले से संबंधित 67 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 24
रेवाड़ी शहर,9 धारूहेड़ा,  7 बावल, 3 रोहड़ाई  2-2 नाहड़, सहारनवास व गढ़ी तथा एक-एक असदपुर, बालावास अहीर, ढोकी, हजारीवास, जाटूसाना, कालूवास, खिजुरी,  लाखनोर, मोहदीनपुर, सांझरवास, सुमाखेड़ा, टांकडी, कसौला, खरखड़ा, खटावाली, मीरपुर, राजगढ़ व रामगढ़ से संबंधित हैं। रविवार को जिले से संबंधित 83 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 41 रेवाड़ी शहर, 17 धारूहेड़ा, 7 बावल, 2-2 गुमिना, खरखड़ा, बासदुधा, गुरावड़ा, नाहड़,  भाड़ावास व सुठानी, तथा एक-एक मोहदीनपुर, डुंगरवास, टांकडी व आसियाकी से
संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम
कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment