कोरोना अपडेट: आज 63 नए मरीज मिले , 52 ठीक हुए , एक की मौत

By Sahab Ram
On: October 5, 2020 11:31 AM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: आज 63 नए मरीज मिले , 52 ठीक हुए , एक की मौत

रेवाड़ी, 05 अक्टूबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 72422 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 6036 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 5502 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 32 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 502 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 65977 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 409 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।  उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 502 एक्टिव केस हैं, इनमें 30 विभिन्न अस्पतालों में व 8 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 464 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

आज  जिले से संबंधित 63 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 33 रेवाड़ी शहर, 6 धारूहेड़ा, 4 बावल, 3-3 टांकड़ी व कंवाली, 2 निमोठ तथा एक-एक केस पाली, बीकानेर, धारण, काठूवास, लिसान, सुधराना, जैनाबाद, आसियाकी, भडग़ी, टींट, गुरावड़ा व लौहाना से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 52 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 14 धारूहेड़ा, 10 रेवाड़ी शहर, 4-4 बावल व कोसली, 3 लिसान, 2 जोनावास तथा एक-एक केस बोलनी, धामलावास, ढोकिया, नांगल तेजू, जलियावास, जाट सायरवास, पातुहेड़ा, राजगढ़, राजपुरा, तिहाड़ा, डहीना, कंवाली, लाखनौर, लोधाना व सीहा से संबंधित हैं।

 

एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 16 जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

नागरिक अस्पताल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment