योगेन्द्र पालीवाल के निधन पर मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने किया शोक व्यक्त

By Sahab Ram
On: July 26, 2020 2:54 PM
Follow Us:

योगेन्द्र पालीवाल के निधन पर मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने किया शोक व्यक्त

जिला भाजपा के मुखिया योगेंद्र पालीवाल के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस दुःख की घड़ी का सामना करने का परिवार को साहस दें । सीएम ने ट्वीट में लिखा कि भाजपा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र पालीवाल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ० बनवारीलाल ने भी पंडित योगेंद्र पालीवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ० बनवारीलाल ने कहा कि पालीवाल मिलनसार छवि के ईमानदारी कार्यकर्ताओं में से एक थे, जिन्होंने भाजपा के कर्मठ जिला अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाई और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को क्रियाशील रखते हुए लोगों से जोड़ने का काम किया और दिन रात मेहनत करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिलाभर में भाजपा को आम नागरिकों तक ले जाने तथा सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में भारी योगदान के लिए पालीवाल सदा अविस्मरणीय रहेंगे।विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ एम एल रंगा, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार सहित डॉक्टर अरविंद यादव, प्रीतम चौहान रामपाल यादव, रत्नेश बंसल राव शिवदीप अशोक जोशी सतीश यादव, सुनील मूसेपुर हरियाणा भाजपा  व जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी  जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल लंबे समय से बीमार थे और हाल में वे रोहतक पीजीआई भर्ती हुए थे जहाँ उनका निधन हो गया ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment