सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित , 30 सितंबर तक करें आवेदन

By Sahab Ram
On: September 18, 2020 11:42 AM
Follow Us:

सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित , 30 सितंबर तक करें आवेदन

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

रेवाड़ी, 18 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतराष्टï्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ठï व सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संगीता यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को हरियाणा राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है। पुरस्कारों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

उन्होंने बताया कि महिला पुरस्कार के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नों देवी पुरस्कार, लाईफटाईम अचीवर्स अवार्ड व सोशल वर्कर अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जो प्रार्थी अवार्ड से सम्बंधित मापदंड व शर्त पूरी करता है वह 30 सितंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय पुराना डीसी कार्यालय रेवाड़ी में आवेदन जमा करवा सकते है।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment