Villagers jammed: रेवाड़ी –बेरली रोड़ स्थित चांदावास बस स्टैंड के सामने रोड़ जाम करके विरोध प्रदर्शन कर रही ये महिलाएं गाँव चांदावास की है। जिनका कहना है कि हफ्ते भर से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। पानी की किल्लत इस कदर है कि नहाने –धोने के भी लाले पड़े हुये है। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिना पानी कैसे जिये ये समझ नहीं आ रहा है। इसलिए उन्होने परेशान होकर रोड़ जाम किया है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
जाम (Villagers jammed) की सूचना के बाद रामपुरा और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया गया। जिसके थोड़ी देर बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए। जिन्होने कहा कि गाँव की ग्राम सभा को कई बार वाटर टैंक के लिए जमीन मुहैया कराने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। लेकिन जमीन नहीं मिल पाई है। जितना पानी उन्हे मिल रहा है उसके हिसाब से सप्लाई की जा रही है।
दक्षिण हरियाणा गिना जाता है सूखे इलाके में
आपको बता दें कि दक्षिण हरियाणा सूखे इलाके में गिना जाता है। नहरी पानी पर आधारित रेवाड़ी जिले में फिलहाल 23 से 25 दिनों के अंतराल में नहर कि सप्लाई आ रही है। जिले के पास पानी को स्टोरेज करने की समस्या है। इसलिए पानी की किल्लत शहर में भी बनी रहती है।




