Rewari: रेवाड़ी जिले की 23 कॉलोनियां होंगी वैध, वैद्य कॉलोनियों को मिलेंगी सभी मूलभूत सुविधाएं

By Sahab Ram
On: June 14, 2023 6:43 PM
Follow Us:

Rewari: रेवाड़ी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सरकार की ओर से जिला में अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाना है जिसके सर्वे और वेरिफिकेशन के कार्य को सोमवार तक पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि संबंधित रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके।

23 अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा वैध

डीसी मोहम्मद इमरान रजा बुधवार को जिला सचिवालय में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिला में 23 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। उन्होंने जिला नगर योजनाकार विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द इस कार्ये को पूरा करना सुनिश्चित करें।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

वैध होने पर मिलेगी मूलभूत सुविधाएं

उन्होंने कहा कि कॉलोनियों के वैध होने से वहां रहने वालें लोगों को बिजली, पानी, सीवरेज, सड़कों आदि की मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए सरकार ने कॉलोनियों में सुविधाएं और बुनियादी ढांचा जांचने के लिए डीटीपी विभाग को सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी।

पैरामीटर के हिसाब से एक-एक क्षेत्र की होगी जांच

जिला नगर योजनाकार अधिकारी मंदीप सिहाग ने बैठक में बताया कि डीटीपी विभाग की ओर से 23 कॉलोनियों का सर्वे पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त अन्य संबंधित विभागों द्वारा भी रिपोर्ट प्राप्त करने उपरांत मैप डिटेल के साथ पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि पैरामीटर के हिसाब से एक-एक क्षेत्र की जांच की गई है। जल्द ही रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

 

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now