Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

By Sahab Ram
On: February 9, 2026 11:47 AM
Follow Us:
Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी, देखें नए रेटों में तेजी या मंदी ?

Gold Silver Price: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील फाइनल हो गई है। दोनों देशों की ओर से बीते शुक्रवार को इस समझौते की जानकारी दी गई थी। इस डील का असर सोमवार को शेयर बाजार में साफ देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंकों की तेजी के साथ खुला, जबकि निफ्टी में लगभग आधे प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई।

सोने-चांदी में भी उछाल, MCX पर भाव तेज

शेयर बाजार की तेजी के साथ-साथ सोने और चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। वायदा बाजार यानी MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों के रेट बढ़े हैं। इसके अलावा गोल्ड और सिल्वर ETF में भी शानदार तेजी दर्ज की गई।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

खबर लिखे जाने तक MCX पर 10 ग्राम सोना करीब 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,57,245 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं 5 मार्च को एक्सपायर होने वाली चांदी लगभग 12 हजार रुपये की तेजी के साथ 2,61,600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।

क्यों बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?

वैश्विक स्तर पर जियोपॉलिटिकल तनाव बने रहने से सोने और चांदी की कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी कीमती धातुओं की मांग बढ़ा रही है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हुई न्यूक्लियर बातचीत को ईरान के विदेश मंत्री ने “अच्छी शुरुआत” बताया है। हालांकि ईरान ने साफ कर दिया है कि वह यूरेनियम एनरिचमेंट के अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेगा। इस अनिश्चितता के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम सोना 1,57,190 रुपये में बिक रहा है, जबकि चांदी का भाव 2,60,350 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। मुंबई में सोना 1,57,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,60,800 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही है।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

कोलकाता में 10 ग्राम सोना 1,57,250 रुपये और चांदी 2,60,460 रुपये प्रति किलो है। चेन्नई में सोने का भाव 1,57,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी 2,61,410 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।

लखनऊ में सोना 1,57,330 रुपये और चांदी 2,60,720 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पटना में 10 ग्राम सोना 1,57,200 रुपये और चांदी 2,60,720 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। वहीं जयपुर में सोने का भाव 1,57,260 रुपये और चांदी 2,60,620 रुपये प्रति किलो रहा।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment