नपा धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के तीन दिन शेष : प्रदीप देशवाल

By Sahab Ram
On: August 30, 2021 11:05 AM
Follow Us:

नपा धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के तीन दिन शेष : प्रदीप देशवाल

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान
नगर पालिका, धारूहेड़ा के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए अब तीन दिन शेष रह गए है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार रेवाड़ी प्रदीप देशवाल ने जानकारी देते हुए बताया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बीती 27 अगस्त से आरम्भ हो चुकी है। पहले दो दिनों में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि कोई भी उम्मीदवार आगामी 2 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। बीते दो दिन 29 और 30 अगस्त को राजपत्रित अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं हुए। अब अगले तीन क्रमशः  मंगलवार, बुधवार व गुरूवार को 11 से 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 3 सितंबर 2021 (शुक्रवार) दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की तिथि है। साथ ही चुनाव  लडऩे वाले उम्मीदवारों व मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी। उपचुनाव 12 सितंबर 2021 (रविवार) प्रात: 8 से सायं 4.30 बजे के बीच होंगे। मतदान केंद्रों में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना का कार्य किया जाएगा तथा परिणाम घोषित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment