पैदल पथ पुल के निर्माण के चलते रेवाड़ी Circular road का ट्रेफिक किया डाइवर्ट  

By Sahab Ram
On: February 19, 2023 5:36 PM
Follow Us:

दो मार्च तक ट्रेफिक डाइवर्ट

रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल और ट्रोमा सेंटर के बीच फुट ओवरब्रिज के निर्माण के चलते शहर के सरकुलर रोड़ ( circular road ) के ट्रेफिक को झज्जर चौक और जैन स्कूल के पास से डाइवर्ट किया गया है. जिला प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि आमजन की सुविधा के लिए बनाये जा रहे फुट ओवरब्रिज के निर्माण के चलते ट्रेफिक दो मार्च सुबह 5 बजे तक डाइवर्ट किया गाया है.

इस जगह से ट्रेफिक को किया डाइवर्ट

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते प्रशासन की ओर से Circular road पर झज्जर चौक से लेकर नसिया जी चौक के बीच आवाजाही बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों व आमजन की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट वाले स्थानों पर संकेत बोर्ड लगाने के साथ-साथ फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्यक्षेत्र के दोनों छोरों पर एक-एक संकेतक व मार्गदर्शक की ड्यूटी लगाई गई है ताकि वाहन चालकों व आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे एफओबी निर्माण अवधि के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें ताकि फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो और एफओबी निर्धारित समय अवधि में बनकर तैयार किया जा सके।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now