Rewari AIIMS का टेंडर रद्द, राव इंद्रजीत सिंह ने कहा दौबारा होगा टेंडर

By Sahab Ram
On: November 3, 2023 4:59 PM
Follow Us:

Rewari AIIMS: लंबे समय से Majra AIIMS  की आधारशिला रखने का इंतजार अभी और लंबा हो गया है। वो इसलिए कि एम्स निर्माण के लिए दिये गए टेंडर को रद्द कर दिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि तकनीकी खामियाँ और तय किए गए मापदंड पूरे ना करने के चलते टेंडर रद्द किया गया है। जल्द नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

बता दें कि माजरा भालखी गाँव स्थित 220 एकड़ जमीन पर एम्स का निर्माण होना प्रस्तावित है। लंबे से समय से लोग इंतजार कर रहे है कि सरकार जल्द एम्स की आधारशिला रखकर काम शुरू करें। ताकि इलाके के लोगों को एम्स का लाभ मिल सकें। लेकिन एम्स निर्माण के लिए आधारशिला रखने के लिए ही लंबा इंतजार लोगों को करना पड़ रहा है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

एम्स बनाओ संघर्ष समिति तो कई दिनों से कुंड में धरना प्रदर्शन भी कर रही है। एम्स के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का क्या कहना है वो भी हम आपको सुनवाएँगे लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि

 

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

10 अक्टूबर को HLL INFRA TECH SERVICES LTD. (HITES) कंपनी को टेंडर अलोट किया गया था। करीबन 963 करोड़ की लागत से माजरा में एम्स का निर्माण होना प्रस्तावित था। लंबे इंतजार के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शायद अब एम्स की आधारशिला रखकर काम शुरू कर दिया जाएँ। लेकिन टेंडर रद्द होने के बाद अब और समय लगना तय है।

 

आपको बता दें कि फिलहाल प्रस्तावित एम्स की जमीन पर चार दीवारी का काम किया जा रहा है। उक्त जमीन स्वास्थ्य केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर की जा चुकी है। जैसे ही एम्स निर्माण के टेंडर रद्द की खबर सोशल मीडिया पर फैली तो केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की तरफ से बयान जारी करके बताया गया कि तकनीकी खामियाँ और तय किए गए मापदंड पूरे ना करने के चलते टेंडर रद्द किया गया है। जल्द नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now