Pension: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रेवाड़ी से भी पहुंचे रेलकर्मी

By Sahab Ram
On: August 10, 2023 6:51 PM
Follow Us:

Pension: महारैली में शामिल होने के लिए एनडब्ल्युआरईयू (NWREU) के बीकानेर मंडल के सहायक मंत्री का. देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में रेलकर्मी नारेबाजी करते हुए रवाना हुए। रैली में एआईआरएफ (AIRF) सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को बुलंद करते हुए सरकार से पूरा करने की मांगों को दोहराया।

इस अवसर पर एनडब्ल्युआरईयू (NWREU) के बीकानेर मंडल के सहायक मंत्री का. देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि रेलकर्मी दिन-रात मेहनत कर देश की आर्थिक धुरी रेलवे के विकास में कड़ी मेहनत कर रहा है। उसके बावजूद केंद्र सरकार रेलकर्मियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने कहा कि यहां तक की रेलकर्मियों के अधिकार पुरानी पेंशन को भी बंद कर दिया गया। जिसके चलते रेलकर्मियों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। का. देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि एनडब्ल्युआरईयू (NWREU) के का. शिवगोपाल मिश्रा तथा मुकेश माथुर के आह्वान पर सभी रेलकर्मी एकजुट है तथा वे अपनी मांगों को मनवाकर हम दम लेंगे।

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now