Kosli के रेलवे ओवरब्रिज का साढ़े 13 करोड़ की लागत से होगा दौबारा निर्माण

By Sahab Ram
On: February 19, 2023 1:29 PM
Follow Us:

जर्जर Kosli का रेलवे ओवरब्रिज बना है आफत

बता दें कि Kosli कस्बे का जर्जर रेलवे ओवरब्रिज लोगों के लिए आफत बना हुआ है. ये ब्रिज तत्कालीन कांग्रेस सरकार में बनाया गया था. जो ओवरब्रिज बनाने के कुछ समय बाद ही जर्जर हालात में हो गया था. इस मामले में ओवरब्रिज बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है. वहीँ सरकार की तरफ से अब इस ओवेरब्रिज को दौबारा बनाने का फैसला लिया गया है. उम्मीद है कि जल्द कार्य शुरू हो जाएँ.

विधायक लक्ष्मण यादव ने विधानसभा में उठाई थी आवाज

Kosli विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि उन्होंने ये मुद्दा विधानसभा में उठाया था. जिसके बाद सरकार ने इस मामले में संज्ञान लिया. जिसके बाद अब सरकार की ओर से पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ 49 लाख 61 हजार रुपये की अनुमानित राशि को मंजूरी प्रदान कर दी है। पुल बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के इलाके के लोगों को भी फायदा मिलेगा.

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान
Cyber Crime: बैंक ही हुआ ठगी का शिकार, मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज

नहरों का होगा जीर्णोधार – विधायक

विधायक ने बताया कि कृषि व नहरी विभाग की ओर से कोसली विधानसभा क्षेत्र की नहरों के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ों को राशि मंजूर कर दी है। उन्होंने बताया कि भुरथला डिस्ट्रिब्यूटरी के जीर्णोद्धार के लिए करीब दो करोड़ 22 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। जिसके बाद जुड्डी, झाल, शहादतनगर, नाहड़ और सुरेहली के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।

वहीं औलात डिस्टिबूटरी के लिए 759.02 लाख की राशि मंजूरी मिली है। जिससे सिहोर, गादला, लुखी, कोटिया, कारोली आदि गांव लाभान्वित होंगे। इसके अलावा चिडिय़ा डिस्ट्रिब्यूटरी के जीर्णोद्धार हेतू 754.73 लाख रुपये की राशि अप्रूवल हुई है। जिसके निर्माण उपरांत झज्जर जिले के गोरिया, खेड़ा, बहु, के अलावा कोसली क्षेत्र के कुहारड़, जुड्डी, नयागांव, झोलरी तथा खुर्शीदनगर गाव लाभान्वित होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

25 करोड़ की लागत से सडकों की होगी मरम्मत

कोसली विधायक ने बताया कि सरकार का सडक़ों के निर्माण पर भी विशेष ध्यान है। इसके लिए Kosli विधानसभा क्षेत्र की सडक़ों की रिपेयरिंग के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके अलावा हुडा सेक्टर कोसली की सडक़ों की मरम्मत के लिए 56 लाख रुपये की राशि को मंजूरी मिल गई है।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक