प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर देश-प्रदेश में और यही लहर अम्बाला निगम चुनाव में पहुंचे तो लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

By Sahab Ram
On: April 25, 2026 1:07 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 24 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला नगर निगम चुनाव में भाजपा से मेयर पद प्रत्याशी अक्षिता सैनी का नामांकन आज इस आशीष के साथ भरवाया गया है कि वो भारी मतों से यहां से चुनाव जीत सकें।

श्री विज आज अम्बाला शहर एडीसी कार्यालय में मेयर पद प्रत्याशी अक्षिता सैनी का नामांकन भरवाने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज सारे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास की लहर देश व प्रदेश में चल रही है और इसी लहर का हिस्सा अम्बाला नगर निगम के लोगों तक भी पहुंचे इसके लिए आवश्यक है कि तीनों जगह पर एक ही विचारधारा की पार्टी के लोग विजयी हो। इससे ज्यादा अच्छे व बेहतर तरीके से लोगों तक केंद्र व प्रदेश की सेवाएं पहुंचेगी। आप जानते हैं कि कई बार तो नलके में पानी भी नहीं आता। 

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

आज नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान हरियाणा से कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, दिल्ली से मंत्री सरदार मनजिंद्र सिंह सिरसा, पूर्व मंत्री असीम गोयल, सांसद कार्तिकेय शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता व अन्य मौजूद रहे। 

ममता बनर्जी थक चुकी हैं, अब छतरी लगाकर छाँव में बैठें”: अनिल विज का बंगाल चुनाव पर बड़ा तंज

बंगाल चुनावों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मोदी जी का करिश्मा है, उनकी दूर-दृष्टि है उनके इंतजाम है कि जिस प्रदेश में 1947 के बाद चुनाव के दिन सैकड़ों हत्याएं होती थी और आज लोगों ने दिल खोलकर बंपर वोटिंग की है। पहले लोगों को घरों से आने ही नहीं दिया जाता था और दबंगई से लोगों द्वारा रोका जाता था। इस बार बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए आए है जो इस बात का इशारा है कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल में भारी मतों से सरकार बनाने जा रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ममता बनर्जी काफी थक गई है और किसी छांव में उन्हें छतरी लगाकर बैठना चाहिए।  

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment