नपा धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज से, तैयारियां पूरी : जिला निर्वाचन अधिकारी

By Sahab Ram
On: August 26, 2021 1:15 PM
Follow Us:

नपा धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज से, तैयारियां पूरी : जिला निर्वाचन अधिकारी

नगर पालिका धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के उप-चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार, 27 अगस्त से शुरू हो जाएगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि उपचुनाव के लिए नगराधीश रोहित कुमार को रिटर्निंग अधिकारी व रेवाड़ी के तहसीलदार प्रदीप देशवाल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उपचुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से समपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं जो चुनाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर अपनी नजर रखेंगे। उपायुक्त ने बताया कि धारूहेड़ा नगर पालिका के प्रधान पद के उप चुनाव में नामांकन पत्र, सचिव नगर पालिका धारूहेड़ा के कमरा नम्बर एक में निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

ये होंगे नोडल अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने मेनपावर प्रबंधन के लिए जिला राजस्व अधिकारी, ईवीएम व सामग्री प्रबंधन के लिए नायब तहसीलदार धारूहेड़ा, रेनडेमाईजेशन के लिए एक्सईएन पंचायती राज रेवाड़ी व डीआईओ रेवाड़ी, यातायात प्रबंधन के लिए महाप्रबंधक रोडवेज व डीटीओ रेवाड़ी, प्रशिक्षण से संबंधित प्रबंधन के लिए संबंधित आरओ व एआरओ व मास्टर ट्रेनर्स, आदर्श आचार संहित की पालना के लिए एक्सईएन लोकनिर्माण विभाग रेवाड़ी, शिकायतों का निवारण करने के लिए एस्टेट ऑफिसर एचएसवीपी रेवाड़ी, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग के लिए जिला खजाना अधिकारी रेवाड़ी, लॉ एवं आर्डर मेनटेन करने व सुरक्षा के लिए एसडीओ रेवाड़ी व डीएसपी रेवाड़ी तथा मीडिया व कम्यूनिकेशन के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह रहेगा उपचुनाव का शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

नगर पालिका, धारूहेड़ा के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए आगामी 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इस दौरान केवल 29 और 30 अगस्त को राजपत्रित अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। बाकी दिन 11 से 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। वहीं 3 सितंबर 2021 (शुक्रवार) दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है।

इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की तिथि है। साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों व मतदान केंद्रों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी। उपचुनाव 12 सितंबर 2021 (रविवार) प्रात: 8 से सायं 4.30 बजे के बीच होंगे। मतदान केंद्रों में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना का कार्य किया जाएगा तथा परिणाम घोषित किया जाएगा।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment