किसान नेताओं को गिरफ्तार करने की चिरंजीव राव ने कि निंदा

By Sahab Ram
On: November 25, 2020 3:08 PM
Follow Us:

किसान नेताओं को गिरफ्तार करने की चिरंजीव राव ने कि निंदा

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

किसानों से जुड़े तीन काले कानुनों के खिलाफ किसानों द्वारा किए जाने वाले आंदोलन को दबाने के लिए सरकार द्वारा आंदोलन में शामिल बडे नेताओं की गिरफ्तारी की विधायक चिरंजीव राव ने कडे शब्दों में निंदा व्यक्त की है। चिरंजीव राव ने कहा कि हरियाणा सरकार किसान नेताओं को रात के अंधेरे में ऐसे गिरफ्तार कर रही है जैसे देश आजाद होने से पहले क्रांतिकारी नेताओं को अंग्रेज गिरफ्तार किया करते थे। इस दमनकारी सरकार से भी जल्द देश और प्रदेश को आजादी मिलेगी। राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन में किसान भाईयों के साथ है। जरूरत पडी तो हम भी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस तानाशाही सरकार से दबने वाले नही हैं। हरियाणा सरकार किसानों को तुरंत प्रभाव से रिहा करे।विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि आंदोलनरत किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। क्या अब किसान अपने हक के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज भी नही उठा सकते ? रातों रात रेड मार कर किसान नेताओं की धरपकड कर सरकार क्या साबित करना चाहती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

उन्होंने कहा कि पहले पीपली में किसानों पर लाठीचार्ज, फिर सिरसा में किसानों पर अत्याचार और अब हरियाणा प्रदेश में किसानों की गिरफ्तारियां, भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का अनुचित कार्य है। कांग्रेस पार्टी लगातार इन तीन काले कानूनों के खिलाफ हर स्तर पर लडाई लड रही है। कांग्रेस पार्टी इस काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है। चिरंजीव राव ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जिसमें हर किसी को अपनी आवाज उठाने, शांति पूर्वक प्रदर्शन करने का मौलिक हक है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने भी हमें ये रास्ता दिखाया था। लेकिन मौजूदा सरकार लोकतंत्र में मिले इस मौलिक अधिकार को भी जबरदस्ती छीनने का काम कर रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नही करेगी। श्री राव ने कहा कि एक तरफ पंजाब में जहां लोकतंत्र की मर्यादा को बहाल रखते हुए वहां की कांग्रेस सरकार किसानों को प्रदर्शन करने दे रही है। वहीं हरियाणा सरकार यहां किसानों की आवाज को कुचलने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। जिससे सरकार की तानाशाही साफ झलक रही है। 

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment