पैड पार्किंग के खिलाफ विधायक चिरंजीव राव मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाक़ात

By Sahab Ram
On: January 21, 2022 12:20 PM
Follow Us:

पैड पार्किंग के खिलाफ विधायक चिरंजीव राव मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाक़ात

रेवाड़ी शहर में पैड पार्किंग करने के विरोध में रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने व्यापारियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जिला प्रशासन तुगलकी फरमान जारी करके दुकानदारों को परेशान कर रहा है. कभी वन के नाम पर तो कभी पैड पार्किंग के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वो व्यापारियों की मांग को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे. विधायक चिरंजीव राव ने कहा दुकानदारों ने करोडों रूपये में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से दुकानें खरीदी है जिसमें उनको पार्किंग स्पेश भी मिला है, बावजूद इसके नगर परिषद द्वारा ब्रास मार्केट में ही पार्किंग बनाई जा रही है। दुकानदारों के साथ सरासर अन्याय हो रहा है.

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

 

अपनी ही दुकान के सामने वाहन खडा करने पर पार्किंग शुल्क देना कहां का न्याय है। हम दुकानदारों के साथ ऐसा बिल्कुल नही होने देगें।  राव ने कहा कि यदि नगर परिषद को पार्किंग बनानी है तो ब्रास मार्केट के नजदीक ही नगर परिषद की जगह पडी हुई है यदि वहां पर पार्किंग बना दी जाए तो किसी को कोई एतराज नहीं है। जिससे शहर में ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी। वहीं नगर परिषद ने जो पार्किंग का शुल्क रखा है वह भी बहूत ज्यादा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

शहर में जहां भी पार्किंग बनाई जा रही हैं वहां पर इतना भारी भरकत शुल्क क्यों लिया जा रहा है। राव ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। नगर परिषद भष्ट्राचार का अड्डा बन चुका है लोगों को अपने काम के लिए नगर परिषद के चक्कर लगाने पडते हैं। शहर में समस्याओं को अंबार लगा हुआ है इस तरफ नगर परिषद का ध्यान नही है और बेकार में जनता को परेशान किया जा रहा है।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment