
भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा’ अभियान के तहत धारुहेड़ा मंडल के गांव गढ़ी अलावलपुर की अनुसूचित चौपाल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव विशेष रूप से पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनका पालन-पोषण करने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काफी संख्या में पौधे लगाएं।
इस अवसर पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इस पौधरोपण अभियान का बहुत ही सराहनीय निर्णय लिया है। इस अभियान की प्रदेश को आवश्यकता भी है। क्योंकि पेड़ों की लगातार घटती संख्या से प्रकृति का संतुलन बिगडऩे लगा है। जिसके परिणाम हम सभी को भुगतने भी पड़ते हैं। पेड़ ही एकमात्र ऐसा विकल्प है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। पेड़ न केवल हमें फल और छाया प्रदान करते हैं, अपितु दिव्य औषधियां एवं अनेकों इस्तेमाल की जाने वाली चीजों ने निर्माण में भी इनका होता है। पेड़ हमारे जीवन का आधार है, इसलिए हम सभी अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रण लें।
उन्होंने कहा कि यह बरसात का मौसम है। जिसमें पौधे बहुत जल्द पेड़ों का रूप लेने लगते हैं। सरकार का भी यह प्रयास है कि इस मौसम में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वन क्षेत्र को बढाया जाए। इस मौके पर जिला प्रभारी अजीत कलवाडी, जिला महामंत्री अमित यादव, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह पांचाल, राजकुमार सैनी, पूर्व पार्षद मनोज सैनी पूर्व प्रधान सैनी समाज, देवराज, रोशन गुर्जर, अनिल, महिपाल, संदीप समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।





