मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड डाटा की वेरीफिकेशन में सामने आ रही खामियां , दुरुस्त करने के निर्देश

By Sahab Ram
On: September 25, 2020 2:35 PM
Follow Us:

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड डाटा की वेरीफिकेशन में सामने आ रही खामियां , दुरुस्त करने के निर्देश

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

रेवाड़ी, 25 सितंबर।  उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने आज जिला सचिवालय सभागार में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड डाटा की वेरीफिकेशन के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली तथा सभी अधिकारियों को वेरिफिकेशन के लिए अलाट किए गए गावों की वेरिफिकेशन जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किए गए पंजीकरण, पटवारियों द्वारा की गई ई-गिरदावरी तथा हरसेक से हुई सैटेलाइट गिरदावरी की रिपोर्ट के तहत मिलान ठीक न मिलने की सूरत में हरियाणा सरकार की ओर से अधिकारियों के माध्यम से वेरिफिकेशन प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐसे में उनके साथ अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा चिह्निïत किए गए गांवों में वेरिफिकेशन की जा रही है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बैठक उपरांत उपायुक्त यशेन्द्र सिंह आज पाल्हावास उप-तहसील के लाला गांव में फिजीकल वैरीफिकेशन करने के लिए दोबारा पहुंचें। यहां यह भी बतां दे कि वीरवार को उपायुक्त द्वारा लाला गांव की फिजीकल वेरीफिकेशन की गई थी उसका कार्य संतोषजनक नहीं मिला था। इस अवसर पर डीआरओ विजय यादव, नायब तहसीलदार अजय कुमार, सदर कानूनगो राजकुमार व पटवारी भी उपस्थित रहें।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment