महाबीर मसानी ने पूर्व सीएम हुड्डा से दिल्ली में मुलाकात की

By Sahab Ram
On: May 2, 2022 12:25 PM
Follow Us:

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महाबीर मसानी ने सोमवार को नई दिल्ली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सांसद दीपेन्द्र हुड्‌डा भी साथ रहे। काफी देर हुई मुलाकात में महाबीर मसानी ने राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इसके साथ ही पार्टी हाईकमान द्वारा प्रदेश में चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा को फ्री हैंड पावर देने पर शुभकमनाएं देने के साथ ही उन्हें बधाई भी दी। महाबीर यादव मसानी ने कहा कि जल्द ही चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा और सांसद दीपेन्द्र हुड्‌डा अहीरवाल क्षेत्र का दौरा करेंगे।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

महाबीर मसानी ने कहा कि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के जरिए चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा प्रदेशभर का भ्रमण कर आम जनता की आवाज को उठाने का काम कर रहे है। महाबीर मसानी ने कहा कि यह पहली बार ही चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा विपक्ष के नेता के तौर पर खुद जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं से ना केवल रूबरू हो रहे है, बल्कि सरकार तक उनकी समस्याओं को मजबूती के साथ रख रहे है। महाबीर मसानी ने कहा कि एक दिन पहले ही फरीदाबाद में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में जिस तरह भीड़ उमड़ी उससे साफ है कि आने वाले वक्त में जनता प्रदेश में गठबंधन की सरकार को जड़ मूल से उखाड़ फैकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा के उन 10 सालों के राज को याद कर रही है, जिसमें प्रदेश में ना केवल रोजगार की भरमार नजर आई, बल्कि प्रदेश देशभर में अव्वल स्थान पर रहा, लेकिन बदकिश्मती से जब से भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश निचले पायदान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि अब फिर से चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और प्रदेश फिर से खुशहाल होगा।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment