बुजुर्गों को पेंशन के लिए तरसाना उनका अनादर : चिरंजीव राव

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 1:30 PM
Follow Us:

पेंशन भुगतान में देरी सरकार की उदासीनता को दर्शाता है, बुजुर्गों को पेंशन के लिए तरसाना उनका अनादर है। उक्त बातें रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने रेवाडी के विभिन्न गांवों में सामाजिक व निजी कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कही। विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि गांव लिसाना, बिकानेर, मीरपुर इत्यादि गांव के बुर्जुगों ने मुझे शिकायत दी है कि उन्हें अभी तक पेंशन नही मिली है।  

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

राव ने कहा 5100 रुपये पेंशन देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा व जजपा सरकार लगातार पेंशन कटौती कर रही हैं। पेंशन को फैमिली आइडी से जोडक़र अब तक हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। सरकार और भी हजारों बुजुर्गों की पेंशन पर कैंची चलाने की प्लानिंग कर रही है। राव ने कहा परिवार पहचान पत्रों में जिन लोगों की अधिक आय है, उसके आधार पर हालांकि हजारों लोगों की पेंशन काटी भी जा चुकी है। लेकिन जिन लोगों को पेंशन मिल रही है उन्हें भी पेंशन समय पर नही मिल रही है। बुजुर्ग पेंशन के लिए बैंकों व जिला समाज कल्याण अधिकारियों के चक्कर काटते फिर रहे हैं। उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारियों द्वारा बुजुर्गों की नई पेंशन भी नहीं बनाई जा रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि ऐसे लोग जो सिर्फ पेंशन पर निर्भर हैं, उन्हें दवा व जरूरी सामान के लिए दूसरों के मुंह की तरफ देखना पड़ रहा है। कहां तो गठबंधन की सरकार ने बुजुर्गों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया था और अब उन्हें नियमित पेंशन के लिए भी तरसाया जा रहा है। अब बुढ़ापा सम्मान पेंशन अपमान पेंशन में तबदील हो गई है। विधायक चिरंजीव राव ने मांग करी है सरकार को हर महिने समय पर पेंशन देनी चाहिए ताकि बुर्जुगों को किसी के मुंह की तरफ न देखना पडे। 

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment