झज्जर -कोसली -नारनौल रेलमार्ग की स्वीकृति मिले पर विधायक ने जताया आभार

By Sahab Ram
On: September 24, 2020 12:06 PM
Follow Us:

झज्जर -कोसली -नारनौल रेलमार्ग की स्वीकृति मिले पर विधायक ने जताया आभार

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि झज्जर-नारनौल रेल लाइन के रूप में प्रदेश सरकार एवं रेल मंत्रालय ने कोसली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी गंभीरता दिखाई, वहीं रेल मंत्रालय ने भी इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। 85 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना से कोसलीवासियों को झज्जर एवं नारनौल के लिए सुगम यातायात उपलब्ध होगा। क्षेत्रवासियों की इस पुरानी मांग को पूरा करने पर कोसली विधायक ने प्रदेश सरकार व
रेल मंत्रालय का आभार भी जताया है।
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेल मंत्रालय की ओर से झज्जर-कोसली-नारनौल रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान किए जाने से उत्तर व दक्षिण हरियाणा का आपस में सुगम जुड़ाव हो जाएगा। साथ ही रोहतक एवं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र भी सीधे आपस में जुड़ जाएंगे। इस रेल लाइन का कोसली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी भारी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि नांगल चौधरी के
विधायक डा. अभय सिंह यादव ने जहां गत विधानसभा सत्र में इस मांग को उठाया था, वहीं रोहतक से सांसद डा. अरविंद शर्मा इस रेलमार्ग के निर्माण को लेकर गंभीरता से प्रयासरत थे।  यादव ने कहा कि उन्होंने भी इस रेलमार्ग के निर्माण को लेकर अनेक मंचों से मांग उठाई थी। प्रदेश सरकार ने इस मांग पर पूरी गंभीरता दिखाई तथा उसके बाद रेल मंत्रालय ने भी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब शीघ्र ही इसके सर्वे का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा
मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दक्षिण हरियाणा के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इस रेलमार्ग के निर्माण से एक ओर जहां कोसली दो जिलों से सीधा जुड़ जाएगा, वहीं विकास के नए द्वार भी खुलेंगे। विधायक ने इस परियोजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल व रेल मंत्रालय का आभार जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment