अगर आप भी वीकेंड पर घुमने का बना रहे है प्लान तो इस जगह जाएँ घुमने, जहाँ पार्किंग का भी नही रहेगा झमेला

By Sahab Ram
On: February 3, 2023 6:02 PM
Follow Us:

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी अमृत काल में सरकार व पर्यटन विभाग हरियाणा की ओर से हरियाणा प्रदेश के जिला फरीदाबाद में 36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 19 फरवरी तक लगेगा। सूरजकुंड मेला ‘पार्टनर नेशन’ के रूप में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और ‘थीम स्टेट’ के रूप में भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र की भागीदारी होगी। भारत की संस्कृति और रीति-रिवाजों को करीब से जानने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है।

मानवाधिकारों पर आधारित शॉर्ट फिल्म से दिखाएं अपनी प्रतिभा, आयोग की तरफ से मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

डीसी ने बताया कि सूरजकुंड मेले में दर्शकों को बेहतरीन एवं शानदार हैंडीक्राफ्ट और शिल्प उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेले में जहां एक ओर लोगों को मनोरंजन होगा वहीं दूसरे देशों व राज्यों की कला एवं संस्कृति से रूबरू होने का भी अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेले में विद्यार्थियों के सीखने के लिए भी बहुत कुछ है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे सूरजकुंड मेले में पहुंचकर मेले का आनंद लें और दूसरे देशों व राज्यों के खान-पान, पहनावे व संस्कृति आदि को करीब को जाने।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now