द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के एसटीपी का एचएसपीसीबी ने किया निरीक्षण

By Sahab Ram
On: May 7, 2026 1:39 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 06 मई।

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के चेयरमैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों तथा यमुना एक्शन प्लान के तहत गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास स्थित सात ग्रुप हाउसिंग/आवासीय परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य इन परियोजनाओं में स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की कार्यप्रणाली एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की स्थिति का आकलन करना था।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

निरीक्षण के दौरान जिन परियोजनाओं का दौरा किया गया उनमें सेक्टर-107 स्थित एम/एस कॉजेंट रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड का ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट, सेक्टर-102 स्थित हेरिटेज मैक्स, एम/एस नानी रिसॉर्ट्स एंड फ्लोरीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-106 स्थित एम/एस गोदरेज रियल व्यू डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, ईमार एमजीएफ लैंड लिमिटेड का “गुरुग्राम ग्रीन्स” प्रोजेक्ट, जॉयविल शेपोरजी हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड की “जॉयविल” ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी तथा सेक्टर-104 स्थित एम/एस फ्लोरेंटाइन एस्टेट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड का “एमराल्ड बे” प्रोजेक्ट शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान सभी परियोजनाओं में स्थापित एसटीपी के इनलेट एवं आउटलेट से नमूने लिए गए, जिन्हें विश्लेषण हेतु 

एचएसपीसीबी प्रयोगशाला भेजा गया है। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित है।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

निरीक्षण के दौरान दो परियोजनाओं — एम/एस कॉजेंट रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (वुडशायर प्रोजेक्ट), सेक्टर-107 तथा एम/एस नानी रिसॉर्ट्स एंड फ्लोरीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-102 — में बिना उपचारित अपशिष्ट जल के बाईपास किए जाने की स्थिति पाई गई। इस संबंध में एम/एस कॉजेंट रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (वुडशायर प्रोजेक्ट) को 01 मई 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एचएसपीसीबी अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

Leave a Comment