Haryana: नए साल पर खाटू धाम जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

By Sahab Ram
On: December 25, 2025 9:49 PM
Follow Us:
Haryana: नए साल पर खाटू धाम जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Haryana: हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए नए साल से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। जानकारी के मुताबिक, नववर्ष के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ी सुविधा देते हुए दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित होंगी, जिससे यात्री सामान्य टिकट लेकर आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

स्पेशल ट्रेन का संचालन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन नंबर 09711/09712 (कुरुक्षेत्र–फुलेरा–कुरुक्षेत्र) कुल चार फेरों में चलाई जाएगी। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र स्टेशन से 29 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक चलेगी, जबकि फुलेरा से वापसी में इसका संचालन 30 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक रहेगा। ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे, जिनमें 12 साधारण कोच और 2 SLR कोच शामिल हैं। Haryana News

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

समय-सारिणी

यह स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होगी। रोहतक में इसका ठहराव 02:28 से 02:30 बजे, रेवाड़ी में 04:25 से 04:27 बजे और नारनौल में 05:19 से 05:21 बजे रहेगा। ट्रेन का अंतिम स्टेशन फुलेरा होगा, जहां यह सुबह 08:30 बजे पहुंचेगी। Haryana News

स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

इसके अलावा ट्रेन नंबर 09713/09714 (फुलेरा–शकूरबस्ती–फुलेरा) भी कुल चार फेरों में चलाई जाएगी। इसका संचालन फुलेरा और शकूरबस्ती दोनों स्टेशनों से 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस ट्रेन में भी 14 कोच लगाए जाएंगे। Haryana News

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

ट्रेन का शेड्यूल

यह ट्रेन फुलेरा से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी। रास्ते में रिंग्स स्टेशन पर 11:45 से 11:50 बजे, नारनौल में 13:38 से 13:40 बजे, रेवाड़ी में 14:48 से 14:50 बजे और गुरुग्राम में 15:28 से 15:30 बजे ठहराव रहेगा। शकूरबस्ती स्टेशन पर इसका आगमन शाम 16:30 बजे होगा। Haryana News

यात्रियों को मिलेगा लाभ

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन नववर्ष के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इससे हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा पहले से कहीं अधिक सुगम हो सकेगी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को लाभार्थी बनाएगा :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

Leave a Comment