रेवाड़ी में मिला युवती का शव, चेहरे को कुचला गया

By Sahab Ram
On: February 3, 2024 5:57 PM
Follow Us:

Today Rewari News : रेवाड़ी में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव रेवाड़ी के बिहारीपुर गाँव के पास जंगल में पड़ा हुआ मिला है। आशंका है कि युवती की कहीं हत्या ( Murder ) की गई फिर शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को कुचला गया और शव को यहाँ लाकर फेंक दिया गया।

बताया जा रहा है कि शव को कुत्ते नोच रहे थे। तभी किसी व्यक्ति ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एसपी, डीएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुँची। साथ ही क्राइम सीन की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने साक्ष्य तलाशने के लिए आसपास के इलाके को सर्च भी किया है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय सविता राजस्थान के अलवर की रहने वाली थी। जो निजी कंपनी में काम करती थी और हाल में रेवाड़ी के हंसनगर में रहती थी। सविता के परिजनों ने बताया कि सविता के साथ काम करने वाला अरुण सविता ने एक लाख रूपय दिये थे। लेकिन अरुण पैसे वापिस नहीं कर रहा था।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

जिसके बाद एक दिन पहले अरुण ने पैसे देने के बहाने सविता को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन बुलाया। जहाँ अरुण पैसे लेकर नहीं आया और कहाँ कि वो पैसे अपनी बहन के पास जाकर दिला देगा। जिसके बाद अरुण ने गला घोंटकर सविता की हत्या की है। क्योंकि जब सविता गाड़ी में थी तब उन्होने सविता को फोन किया था, फोन पर चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now