स्व-गणना अभियान को सफल बनाने में शिक्षण संस्थान निभाएं अहम भूमिका: नगराधीश अजय सिंह

By Sahab Ram
On: April 29, 2026 3:38 PM
Follow Us:

सिरसा, 29 अप्रैल।
नगराधीश अजय सिंह ने शिक्षण संस्थानों से आह्वान किया है कि वे जनगणना-2027 के तहत चल रही स्व-गणना पंजीकरण मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के लिए पोर्टल 30 अप्रैल तक खुला रहेगा, इसलिए इस अवधि का अधिकतम लाभ उठाते हुए विद्यार्थी, स्कूल स्टाफ और अभिभावकों का पंजीकरण करवाएं।

नगराधीश बुधवार को स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित निजी स्कूल प्रबंधकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्व-गणना की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बताते हुए कहा कि यह पहल नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का सशक्त माध्यम प्रदान करती है। बैठक में सांख्यिकी विभाग के सहायक ललित ने स्कूल संचालकों को स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया, ताकि वे अपने-अपने संस्थानों में जागरूकता फैलाने में सक्षम हो सकें। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से नोडल अधिकारी अमित मनहर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पद्मश्री गुरविंद्र सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा स्कूलों में भी स्व-गणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किए गए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

नगराधीश अजय सिंह ने सुझाव दिया कि स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं और अभिभावक को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के समग्र विकास और योजनाओं के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भागीदारी निभाएं। सरकार द्वारा इस बार आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) की सुविधा दी गई है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति आधिकारिक पोर्टल  http://se.census.gov.in/ पर जाकर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्वयं जानकारी भरने से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होती है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सरकार द्वारा टोल-फ्री नंबर 1855 भी जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर नागरिक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

गांव जसानियां में स्व-गणना मुहिम ने पकड़ी गति, सरपंच कर रहे डोर-टू-डोर जागरूक
जब जनप्रतिनिधि स्वयं मैदान में उतरकर लोगों को जागरूक करते हैं, तो उसका सकारात्मक असर पूरे समाज पर पड़ता है। जनगणना-2027 के तहत चल रही स्व-गणना मुहिम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत जसानियां एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रहा है। यहां के सरपंच राजेंद्र सिंह टोकसिया ने स्वयं पहल करते हुए गांव में डोर-टू-डोर अभियान चलाया और ग्रामीणों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

सरपंच टोकसिया ने व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर लोगों को न केवल इस प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि स्व-गणना के माध्यम से वे अपने परिवार की सही जानकारी बहुत ही आसानी से स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इस पहल के दौरान सरपंच ने युवाओं और शिक्षित वर्ग को भी जोड़ा, जिन्होंने बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को ऑनलाइन पंजीकरण में सहयोग दिया।

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment