Divyang certificate: नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में बनाए जा रहे दिव्यांग प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए ऐसे करें आवेदन

By Sahab Ram
On: July 26, 2023 3:36 PM
Follow Us:

Divyang certificate: सिविल सर्जन रेवाडी डा0 सुरेन्द्र यादव ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक कार्यदिवस के दौरान नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। कोई भी दिव्यांग व्यक्ति अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाना चाहता है तो वह अपने नजदीकी सीएससी पर जाकर दिव्यांग पोर्टल पर अपना आवेदन अपलोड करने उपरांत आवेदन का प्रिंट व तीन फोटो और आधार कार्ड साथ लेकर आए।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इसके अतिरिक्त किसी दिव्यांग व्यक्ति ने 2018 से पहले अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा रखा है तो वह तुरंत उसे रिन्यू करवाए ताकि उसका यूडीआईडी (UDID) कार्ड बनाया जा सके। किसी दिव्यांग व्यक्ति ने परिवार पहचान पत्र में दिव्यांगता दर्ज करवा रखी है तो वह अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाए ताकि उसको पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

दिव्यांग व्यक्ति को सरकार द्वारा दी रही सभी योजनाओं का लाभ व सुविधाएं मिल सके। जिन्होंने अपना यूडीआईडी (UDID) कार्ड नंबर जनरेट नहीं करवाया है वे अपना यूडीआईडी कार्ड नंबर जनरेट करवाएं।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now