Rewari-Rohtak Highway Jam: 18 घंटे बाद रेवाड़ी-रोहतक हाइवे से हटे ग्रामीण, SIT के गठन के बाद ग्रामीणों ने खोला जाम

By Sahab Ram
On: July 25, 2023 3:28 PM
Follow Us:

Rewari-Rohtak Highway Jam: जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के एक गाँव की एक नाबालिग लड़की सोमवार को लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर प्रयास किया तो पता चला कि पड़ोसी गाँव का लड़का नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस मामले में लड़की के परिजन शिकायत लेकर सदर पुलिस थाने पहुँचे।

परिजनों का आरोप है कि तीन घंटे तक उन्हे थाने में बैठाये रखा और मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जिसके विरोध में गाँव में हाइवे जाम करके रोष जाहिर किया गया। सोमवार शाम करीबन छह बजे ग्रामीणों ने रेवाड़ी –रोहतक हाइवे (Rewari-Rohtak Highway Jam) पर गंगायचा टोल प्लाज़ा के पास जाम लगा दिया।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

जो जाम पूरी रात लगा रहा और आज दूसरे दिन दोपहर में जाम (Rewari-Rohtak Highway Jam) खोला गया। ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि लड़की को पुलिस जल्द बरामद करें। हालाँकि बाद में एसआईटी के गठन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now