आज सुबह किसान आन्दोलन में शामिल एक किसान की मौत

By Sahab Ram
On: September 17, 2021 10:48 AM
Follow Us:

आज सुबह किसान आन्दोलन में शामिल एक किसान की मौत

कृषि कानूनों के विरोध में ढासा बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने में शामिल एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह वह धरनास्थल पर बैठे हुए थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ी। साथी उन्हें अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

बुजुर्ग राजपाल कादियान 86 वर्ष के थे, इसके बावजूद भी वो शुरू से ही धरनास्थल पर डटे हुए थे ।बुजुर्ग किसान को उनके पैतृक गांव दुबलधन से धरने पर मौजूद किसान नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और उनके शरीर पर किसान यूनियन का झंडा लपेटा। किसान नेताओं ने उन्हें  क्रांतिकारी बताया और कहा कि उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। अंतिम सांस तक कृषि कानूनों की वापसी को लेकर संघर्ष चलता रहेगा।।

किसान नेताओ ने खा कि इतने किसानों की शहादत के बाद भी सरकार किसानों की कोई सुध नहीं ले रही। किसानों ने कहा कि वे कृषि कानूनों की वापसी तक घर वापिस नही जायेंगे। दिल्ली की सीमाओं के साथ हरियाणा के विभिन्न इलाकों में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरनों पर काफी किसानों की मौत हो चुकी हैं। कुछ किसान सड़क हादसों में तो कई किसानों ने धरनास्थल पर ही अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment