गौरक्षा दल व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला (Deadly attack) करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 21, 2023 6:22 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि राजीव नगर निवासी गौरव ने अपनी शिकायत में बताया था कि 28/29-09-2020 की रात को मैं व मेरे गौरक्षा दल के साथी कैम्पर बोलेरो लेकर रेवाड़ी कोर्ट के पास मौजूद थे कि राजीव चौक के पास खाली जगह से गौ तस्कर एक पिकअप बोलेरो मे गायों को पिकअप मे डाल रहे थे। हमने मना किया तो उन्होने हमारे उपर पत्थर मारना शुरु कर दिया और पिकअप को बावल रोड़ की तरफ भगा लिया।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जब हम पिकअप का पीछा कर रहे थे तभी उन्होने बिठवाना गाँव के पास हमारे ऊपर पत्थर मारे व हमे जान से मारने की नियत से हमारे ऊपर गोलियां चलाई जिसमे हम बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद माडल टाउन थाना एसएचओ स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और गौ-तस्करों का पीछा शुरू किया। गाँव कोनसीवास के अन्दर पिकअप को घुसा दी, जो गाँव के अन्दर गलियो मे जाने के बाद खाली जगह मे पिकअप को पीछे करके गाड़ी को बार बार टक्कर मारी व पिकअप गाड़ी को भगा लिया। पीछे बैठे आरोपियों ने पुलिस को जानलेवा हमला (Deadly attack) कर दिया।  जिसके बाद  फिर गोलियां चलाते हुये आरोपी पिकअप गाड़ी से उतर कर भाग गए थे।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

उसी समय एक आरोपी को मौके पर काबू कर लिया जिसका नामपता पुछने पर जुना निवासी फिरोजपुर नमक बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट व गो-तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसपर आगामी कार्यवाही करते हुए सी.आई.ए धारुहेड़ा पुलिस ने आरोपी प्रवीन निवासी फिरोजपुर नमक जिला नूंह को गिरफ्तार कर लिया।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now