हरियाणा मे अब 1st से 3rd कक्षा तक के बच्चों को खेल के साथ दी जाएगी गुणात्मक शिक्षा (qualitative education)

By Sahab Ram
On: February 21, 2023 5:52 PM
Follow Us:

एडीसी पाटिल मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दे रहे थे। बैठक में एडीसी व अन्य अतिथिगण का स्वागत डीईईओ वीरेंद्र नारा ने स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी स्वप्रिल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि शिक्षा विभाग पहली से तीसरी कक्षा तक के स्कूली बच्चों को खेल ही खेल में गुणात्मक शिक्षा (qualitative education) प्रदान करने व शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए राज्य में निपुण हरियाणा मिशन शुरू किया गया है। इसमें बच्चों को पजल गेम, विभिन्न आकृति, बाक्स व पेंटिंग बनाकर विभिन्न खेल की वस्तुएं एकत्रित कर रूचिपूर्वक तरीके से शिक्षा प्रदान की जा रही है।

एडीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की कमेटी भी बनाई गई है, जो प्रत्येक तीन माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत करने व आगामी कक्षाओं में विशेष रूचि लेकर जहां शिक्षा ग्रहण कर सकें वहीं कक्षा का सत्र पूरा होने से पूर्व छोड़ने पर अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत कमेटी के सदस्य स्कूलों में बच्चों की स्किल पास बुक का अवलोकन करेंगे तथा बच्चों में हुए ज्ञानवर्धन को अंकित करेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग की टीम को उल्लेखनीय कदम मिशन के तहत निभाने पर प्रोत्साहित किया।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने बताया कि बच्चों की गणित, अंग्रेजी, हिंदी अर्थात अन्य भाषा में सुधार लाने का प्रयास किया गया है। बच्चे सहजता से खेल ही खेल में शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने कहा कि डीसी अशोक कुमार गर्ग व एडीसी पाटिल के मार्गदर्शन में निपुण हरियाणा मिशन को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में सक्रिय भूमिका शिक्षा विभाग की ओर से निभाई जा रही है।

एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का प्रशिक्षण जिले के सभी प्राथमिक अध्यापकों को करवाया जा चुका है और सभी अध्यापक एफएलएन के दिशा-निर्देशानुसार अध्यापन करवा रहे हैं। आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण करते हुए शिक्षकों को प्रेरित भी किया जा रहा है। उन्होंने पॉवर प्रेजेंटेशन के तहत विस्तार से जानकारी दी।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश