डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल  ने झज्जर अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा  

By Sahab Ram
On: April 28, 2026 5:59 PM
Follow Us:

झज्जर, 28 अप्रैल। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ  झज्जर अनाज मंडी का दौरा कर खरीद  व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गेहूं की खरीद के साथ ही उठान कार्य  में और तेजी लाने के निर्देश दिए।


 डीसी ने  मंडी में आढ़तियों की समस्याओं का  प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर गेहूं की फसल के भुगतान संबंधी जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को समय पर उनकी राशि मिल सके।

द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के एसटीपी का एचएसपीसीबी ने किया निरीक्षण


जिले की अनाज मंडियों में जारी गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्पष्ट किया कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा मंडियों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया को सरल, सहज और किसान हितैषी बनाया जाए, जिससे किसानों का भरोसा और मजबूत हो।
 उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम सहित सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें।

स्व-गणना अभियान को सफल बनाने में शिक्षण संस्थान निभाएं अहम भूमिका: नगराधीश अजय सिंह


उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि पीक सीजन के दौरान भंडारण और लिफ्टिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडियों में किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली, छाया और साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।


जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 33 हजार 840 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, जबकि एक लाख 88 हजार 553 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व एक लाख 23 हजार 716 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। मंडियों में 29 हजार 421 किसानों ने अपनी गेहूं उपज की बिक्री की है।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, डीएम हैफेड कृष्ण कुमार, डीएफएससी  राजेश्वर मुदगिल, प्रचेजर वेयरहाउस अजय बेनिवाल, प्रचेजर हैफेड जसबीर हुड्डा, एएफएसओ अमरजीत सिंह, मंडी प्रधान विनोद कुमार, आढ़ती हरेन्द्र सिलाना, गणेश चाहर सहित अन्य अधिकारी व आढ़ती उपस्थित रहे।

परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेगी धारा 163

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment