सहकारिता मंत्री ने किया आंखों के अस्पताल का उद्घाटन

By Sahab Ram
On: September 18, 2021 1:01 PM
Follow Us:

सहकारिता मंत्री ने किया आंखों के अस्पताल का उद्घाटन

आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं, हमारी आंखें एक पल के लिए भी बंद हो जाती है तो जीवन में अंधेरा छा जाता है। दृष्टि है तो सृष्टि है। इसलिए हमें शरीर के अन्य अंगों की तरह आंखों की भी अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने यह विचार शनिवार को सैंटर फॉर साईट आंखों के अस्पताल का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, एसडीएम रविंद्र यादव, सीएमओ डा. कृष्ण कुमार, डा. महीपाल सिंह सचदेव, डा. अलका सचदेव, तरूण सिंह व शहनवाज सहित अन्य अस्पताल के अन्य चिकित्सक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

उन्होंने अस्पताल संचालक को बधाई देते हुए कहा कि आंखों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि लगातार मोबाइल, टीवी और लैपटॉप में लगे रहने से हमारी आंखें अधिक कमजोर होने लगती है। इसलिए हमें इन चीजों का अधिक देर तक प्रयोग नहीं करना चाहिए और आंखों को बीच-बीच में आराम देते रहना चाहिए और आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के अधिकतर युवा सेना में भर्ती होते हैं और आंखों में कमी होने के कारण उन्हें भर्ती में दिक्कत आती है। आंखों की उचित देखभाल व जांच कराकर इस बिमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे अंधेपन की दर कम होगी और बड़े व्यक्ति जो चश्मा नहीं लगवाना चाहते वे भी अपना इलाज करा सकते हैं।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment