RTA action: रेवाड़ी मे ओवरलोड वाहनों पर सीएम फ्लाइंग और आरटीए की कार्रवाई, 1 बस और 7 डंपर पर लगाया साढ़े तीन लाख का जुर्माना

By Sahab Ram
On: May 30, 2023 5:50 PM
Follow Us:

RTA action: बता दें कि जिले से गुजर रहे दिल्ली –जयपुर हाइवे और रेवाड़ी –रोहतक हाइवे पर ओवरलोड वाहन सड़क पर दौड़ रहे है। जो ना केवल सड़क को नुकसान पहुँचा रहे है। बल्कि हादसों का भी बड़ा कारण बन रहे है। नियम कायदों को दरकिनार करके ओवरलोड वाहनों को सड़क पर दौड़ाया जा रहा है। जिसपर कार्रवाई करते हुए आज सीएम फ्लाइंग की टीम क्षेत्रीय परिवन प्राधिकरण की टीम (RTA action) को साथ लेकर हाइवे पर उतरी और 8 वाहनों के करीबन साढ़े तीन लाख के चालान किए गए।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

दिल्ली –जयपुर नेशनल हाइवे और रेवाड़ी रोहतक नेशनल हाइवे के कट पर टीम ने चेकिंग शुरू की। जहाँ एक- एक करके ओवरलोड वाहनों को रुकवाया गया और सभी की जांच करके वाहनों को जब्त किया गया। इसी दौरान एक प्राइवेट बस भी नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर दौड़ती पाई गई। जिसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

यहाँ आपको बता दें कि पिछले दिनों में आरटीए की टीम (RTA action) ने हाइवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुये करीबन दो दर्जनभर अवैध रूप से संचालित बसों पर कार्रवाई करके करोड़ रूपाय से भी ज्यादा का जुर्माना लगाया था।  आरटीए अधिकारी ने कहा कि ओवरलोड वाहन चालक नियमों का पालन करें वरना कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now