Rewari: सीएम ने भिवाड़ी और धारूहेड़ा शहर में मौके पर जाकर गंदे पानी का लिया जायजा, कहा जल्द किया जाएगा समाधान

By Sahab Ram
On: July 29, 2023 7:20 PM
Follow Us:

Rewari: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आने वाले औद्योगिक इकाइयों के केमिकलयुक्त गंदे पानी की समस्या का हर हाल में समाधान किया जाएगा। इस बारे में उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री से स्वयं बात की है और उन्होंने हमें उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। लेकिन हमने उनसे लिखित में मांगा है ताकि किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो।

मनोहर लाल ने कहा कि इस मामले के स्थायी समाधान के लिए रविवार को संबंधित विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राजस्थान के अधिकारी भी बुलाए जाएंगे। इस मामले के समाधान के लिए यदि राजस्थान सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो हम उसके लिए तैयार हैं। शनिवार को जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आने से पहले मुख्यमंत्री ने भिवाड़ी और धारूहेड़ा शहर में मौके पर जाकर गंदे पानी का जायजा भी लिया।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

rewari

उन्होंने ने कहा कि भिवाड़ी की तरफ से गंदा पानी धारूहेड़ा की ओर छोड़ने पर एनजीटी ने राजस्थान पर 45 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया हुआ है, लेकिन उस पर राजस्थान ने कोर्ट से सटे लिया हुआ है। अब इस सटे को हटवाने के लिए हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी और भिवाड़ी की तरफ से आने वाले गंदे पानी को हर हाल में रुकवाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा के लोगों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। राजस्थान को इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए 7 दिन का नोटिस दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

 

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक