Rewari: जिले के प्रत्येक गांव के 20 घरों में बनाए जाएंगे डबल पिट शौचालय

By Sahab Ram
On: July 29, 2023 4:48 PM
Follow Us:

Rewari: रेवाड़ी एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला रेवाड़ी के सभी खंडों के प्रत्येक गांव के 20-20 घरों में सिंगल पिट से डबल पिट शौचालय बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिस भी घर में डबल पिट शौचालय बनाया जाएगा, उसे सरकार की ओर से 5 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

सरकार की ओर से यह प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि दो गड्ढों वाले शौचालय एक गड्ढे वाले शौचालय से ज्यादा बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि दो गड्ढों वाले शौचालय का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये आजीवन चलता रहेगा और साथ में जैविक खाद भी मिलती रहेगी।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

एडीसी ने कहा कि ग्रामीणों को अपने घरों में दो गड्ढों वाले शौचालय निर्माण कराने के साथ-साथ अन्य नागरिकों को भी शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित व जागरूक करना चाहिए। एडीसी ने बताया कि फिलहाल यह प्रोजेक्ट गांव स्तर शुरू किया जा रहा है। जिला के गांवों में डबल पिट यानी दो गड्ढों वाले शौचालय बनाए जाएंगे।

प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए सरपंचों व ग्राम सचिवों को निर्देश दिए गए हैं और सिंगल पिट से डबल पिट वाले शौचालयों के फायदों के बारे में बताया गया है। जो भी ग्रामवासी एक गड्ढे के शौचालय को दो गड्ढे में परिवर्तित करना चाहता है। वह ग्राम सचिव या गांव के सरपंच से इस योजना का लाभ ले सकता है।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा