पूर्व मंत्री ने कप्तान अजय ने कहा किसानों पर काले बिल थोपना नाजायज

By Sahab Ram
On: November 26, 2020 3:25 PM
Follow Us:
अपनी जायज मांगों को लेकर गांधीवादी तरीके से दिल्ली जा रहे किसानों को जबरन रोकना और भीषण ठंड में वाटर कैनल चलाना भाजपा सरकार की तानाशाही को ब्यां कर रहा है। दिल्ली दरबार को देश के अन्नदाताओं से खतरा कब से हो गया। जितनी चौकसी किसानों के लिए की जा रही है उतनी चौकसी चीन सीमा पर की होती तो चीन देश की सरजमी पर घुसपैठ करने का दुस्साहस नही करता। उक्त बातें कहते हुए पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि किसान भाईयों की शांतिप्रिय आंदोलन को कुचलने की तुच्छ चेष्ठा किसी भी सूरत में कामयाब नही होगी। जो किसान पूरे देश का पेट भरते हैं वे केवल न्यूनतम मूल्य को कृषि बिल में शामिल कराना चाहते हैं। लेकिन देशभर में उठ रही किसानों की आवाज़ को भाजपा लाठी व गोली के दम पर दबाने की साजिश रच रही है। हरियाणा सरकार द्वारा पंजाब व दिल्ली बार्डर को सील करने तथा किसानों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही भाजपा-जजपा की बौखलाहट को दर्शाता है।
कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को छिन्न-भिन्न कर देश-प्रदेश में अराजकता कायम करना चाहती है और पूंजीपति घरानों के हाथों में खेलकर जनविरोधी नीतियां जनता पर थोप रही है। तानाशाही तरीके से लोगों की आवाज़ को दबाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। परंतु देश के अन्नदाता को मारने के लिए जो तीन काले कानूनों को थोपा गया है वे इस सरकार को ले बैठेंगे। हरियाणा सहित पूरे देश का किसान वर्ग आज एकजुट होकर अपनी पीढिय़ों के भविष्य को बचाने के लिए किसी भी तरह के आंदोलन के लिए तैयार है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी। उन्होंने कहा कि खेत खलियान और मंडियों को खत्म करने की साजिश से जो तीन काले कानून संसदीय प्रणाली को ताक पर रखकर भाजपा ने जनता पर थोपे हैं, उनके विपरित परिणाम सबके सामने आने शुरू हो गए हैं।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment