By-election: रेवाड़ी जिले मे पंच-सरपंच के रिक्त पदों के उपचुनाव 9 जुलाई को, सरपंच के चुनाव होंगे ईवीएम से

By Sahab Ram
On: July 3, 2023 5:58 PM
Follow Us:

By-election:  रेवाड़ी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) इमरान रजा ने बावल खंड की ग्राम पंचायत ओढ़ी के लिए रामावि ओढ़ी दाया कक्ष, धारूहेड़ा खंड की ग्राम पंचायत आकेड़ा के लिए रावमावि आकेड़ा, डहीना खंड की ग्राम पंचायत गोठड़ा टप्पा डहीना के लिए रावमावि गोठड़ा टप्पा डहीना व ग्राम पंचायत मंदौला के लिए रावमावि मंदौला, जाटूसाना खंड की ग्राम पंचायत कन्हौरी के वार्ड नंबर 1-5 के लिए राउवि कन्हौरी दाया कक्ष तथा वार्ड नंबर 6-9 के लिए राउवि कन्हौरी मध्य कक्ष में बूथ स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं।

ग्राम पंचायत बोडिया कमालपुर के लिए रावमावि बोडिया कमालपुर दाया कक्ष, ग्राम पंचायत खुशपुरा के लिए राप्रापा खुशपुरा व ग्राम पंचायत पहराजवास के लिए राप्रापा पहराजवास दाया कक्ष, खंड खोल की ग्राम पंचायत राजपुरा इस्तमुरार के लिए रामावि राजपुरा इस्तमुरार तथा नाहड़ खंड की झाड़ौदा ग्राम पंचायत के लिए रावमावि झाड़ौदा उत्तर कक्ष व ग्राम पंचायत खुर्शीदनगर के लिए राप्रापा खुर्शीद नगर मध्य कक्ष में बूथ स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इस दिन होगी वोटों की गिनती

उल्लेखनीय है कि उक्त ग्राम पंचायतों में कन्हौरी में सरपंच पद तथा अन्य ग्राम पंचायतों में पंच पद के लिए 9 जुलाई को उप चुनाव (By-election) होने हैं। मतदान रविवार 9 जुलाई को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे के बीच होगा तथा वोटों की गिनती मतदान के तुरन्त बाद होगी। यदि कहीं री-पोल होता है तो चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती की तारीख व समय बाद में निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के चुनाव ईवीएम के माध्यम से जबकि पंच पदों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव होंगें।

किसी ग्राम पंचायत में कितने वोट :

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) इमरान रजा ने बताया कि ग्राम पंचायत ओढ़ी में कुल 148, आकेड़ा में 109, गोठड़ा टप्पा डहीना में 408, मंदौला में 262, कन्हौरी में 1769, बोडिया कमालपुर में 197,  खुशपुरा में 160, पहराजवास में 146, राजपुरा इस्तमुरार में 192, झाड़ौदा में 219 तथा खुर्शीदनगर में 222 वोट हैं।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now