सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश में कराया चंहुमुखी विकास, बावल क्षेत्र को भी मिली अनेक सौगातें : सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल

By Sahab Ram
On: August 7, 2021 9:31 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में चंहुमुखी विकास करवाया है। इसी कड़ी में बावल क्षेत्र को भी विकास की प्रक्रिया के तहत अनेक सौगातें मिली हैं।

डा. बनवारी लाल शनिवार को बावल क्षेत्र के गांव पीथनवास में इंटरलॉकिंग टाइल से बने रास्ते का उद्घाटन करने उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और लोगों को ऑनलाइन विभिन्न स्कीमों का फायदा पहुंचा है। पिछले सात वर्षों में प्रदेश में योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई हैं, जिस कारण दक्षिणी हरियाणा के युवाओं को सरकारी नौकरी में पहले से ज्यादा भागीदारी मिली है।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय के सिद्घांत पर चलते हुए कार्य कर रही है, जिसके तहत समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान सुनिश्चित करना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 10 व 11 अगस्त को तीज उत्सव का आयोजन कराया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी भी परंपरागत त्यौहारों से जुड़ी रह सके।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 18 व 19 अगस्त को भव्य ’’अन्नपूर्णा उत्सव’’ मनाया जाएगा, जिसके तहत राशन के लाभार्थी परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत विशेष थैलों में राशन दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में अनेक सकारात्मक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसान परंपरागत कृषि के साथ-साथ औषधीय पौधों की खेती, पशुपालन, डेरी व्यवसाय, मत्स्य पालन जैसे व्यवसाय अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। डा. बनवारी लाल ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है जो हमेशा जारी रहेगी।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment