सिस्टम से लड़ाई के बाद जरूरतमंद दंपत्ति को मिला हक़

By Sahab Ram
On: January 17, 2022 1:13 PM
Follow Us:

सिस्टम से लड़ाई के बाद जरूरतमंद दंपत्ति को मिला हक़

देश और प्रदेश में ऐसे अनगिनत मामले होंगे जिसमें जरुरतमंदों को सिस्टम से लड़ाई के बाद हक़ मिला है. हरियाण के रेवाड़ी का ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहाँ जरूरतमंद दंपत्ति ने सरकारी कार्यालयों के खूब चक्कर लगाये लेकिन उन्हें मदद मिलना तो दूर वो हक़ भी नहीं मिला जो सरकार की योजनाओं के तहत उन्हें मिलना चाहिए था. जिसके बाद समाजसेवी एडवोकेट कैलाशचंद की मदद से सबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई.  जिसके बाद भी करीबन आठ महीने तक सिस्टम लड़ाई जारी रखी गई और जरूरतमंद दंपति को उनका हक़ मिला है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

आपको बता दें कि गांव गोठड़ा जिला रेवाड़ी निवासी परमेन्द्र कुमार काफी वर्षों से ब्रेन ट्यूमर बीमारी से ग्रस्त थे, जिसका एम्स दिल्ली में वर्ष 2019 में ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया था .  ऑपरेशन के दौरान गले में समस्या हो गई थी , फिर  गले का ऑपरेशन भी ऑपरेशन किया गया था, तीन महीने तक एम्स में दाखिल रहने के बाद परमेंद्र कुमार दिमाकी रूप से निष्क्रिय हो गए और दोनों आंखों से दिखना भी बन्द हो गया था, परमेंद्र कुमार की बीमारी के कारण परिवार को रोजी -रोटी की समस्या भी खड़ी हो गई , क्योकि पूरा परिवार परमेंद्र द्वारा मजदूरी से मिलने वाले पैसों पर ही निर्भर था.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

सिस्टम से लड़ाई के बाद जरूरतमंद दंपत्ति को मिला हक़

जिसके बाद परमेन्द्र की पत्नी ने वर्ष 2020 में बीपीएल राशन कार्ड बनवाने और पेंशन बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों में जाकर कोशिश शुरू की थी. लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई.   जिसके बाद समाजसेवी  कैलाश चंद एड्वोकेट के सम्पर्क में पीड़ित आयें तो सबसे पहले परमेंद्र का मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाया गया.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

अब करीबन आठ महीने बाद जरूरतमंद दंपति की पेंशन और बीपीएल राशन कार्ड बन पाया है. इसी तरफ से बस पास और रेल बस के लिए भी प्रकिया जारी है.  इस केस से आपक सहज समझ सकते है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी किस कदर लोगों को धक्के खाने पर पड़ रहे है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment