अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

By Sahab Ram
On: June 9, 2026 4:45 PM
Follow Us:

हिसार, 09 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार तथा हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को आयुष विभाग के सहयोग से योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू


यह जानकारी देते हुए वर्ग अनुदेशक ललित पूनिया ने बताया कि आयुष विभाग के योग सहायक कुलदीप शर्मा एवं बिजेंद्र द्वारा प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान योग सहायकों ने खेल के रूप में योगासन की संभावनाओं एवं चुनौतियों तथा विभिन्न रोगों के निवारण में योग अभ्यास के प्रमाण आधारित लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षुओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग को शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक दीपक कटारिया सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को लाभार्थी बनाएगा :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment