राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

By Sahab Ram
On: May 28, 2026 11:46 AM
Follow Us:

बहादुरगढ़, 27 मई। हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बहादुरगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। संस्थान की प्रधानाचार्या गीता आर. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण की मांग निरंतर बढ़ रही है। कौशल आधारित शिक्षा आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है।

नोडल अधिकारी उमा रानी ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए संस्थान में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कारपेंटर, COPA, स्टेनोग्राफर हिन्दी, स्टेनोग्राफर अंग्रेजी, वेल्डर, टर्नर, प्लम्बर, ड्राफ्ट्समैन सहित कुल 18 ट्रेडों (NCVT/SCVT) में प्रवेश उपलब्ध रहेगा। विभिन्न ट्रेडों की अवधि एक वर्ष एवं दो वर्ष निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट आधारित होगी।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 जून से प्रारम्भ होकर 15 जून तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र (PPP), शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु विभागीय वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर विजिट किया जा सकता है।

उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में आवेदन करने का आह्वान किया ताकि वे कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें।

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को लाभार्थी बनाएगा :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

मंत्री ने खुद के फ्लीट को भी किया कम, बिना पायलट गाड़ी के चलेंगे

Leave a Comment